ncreducationscoop.com
TRAINING
FDDI Ke Entrance Exam Ka Result Aaj......

By ugeshji, Section Result
Posted on Tue Jun 23, 2009 at 03:21:04 AM EST

फुटवियर डिजाइन एंड डिवेलपमेंट इंस्टिट्यूट (एफडीडीआई) के जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। स्टूडेंट्स संस्थान की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर शाम को 5:00 बजे के बाद अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इंस्टिट्यूट में 29 जून से ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू का दौर शुरू हो जाएगा।

इंस्टिट्यूट मैनेजमेंट के अनुसार देशभर के 27 सेंटरों पर 12, 13 और 14 जून हुए एंट्रेंस एग्जाम में करीब 10 हजार स्टूडेंट्स ने किस्मत आजमाई थी। इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन संपन्न हुए एंट्रेंस एग्जाम की वजह से इंस्टिट्यूट 10 दिनों के अंदर ही रिजल्ट निकालने में कामयाब रहा। रैंकिंग लिस्ट में आने वाले स्टूडेंट्स को एफडीडीआई के नोएडा, रायबरेली और चेन्नई कैंपस में एडमिशन दिया जाएगा। संस्थान के इन तीनों परिसरों में पीजी कोर्स में 330 और अंडर ग्रैजुएट की 320 सीटें एडमिशन के लिए मौजूद हैं।

जानकारों के अनुसार 29 और 30 जून को पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू कराए जाएंगे। अंडर ग्रैजुएट कोर्स के लिए 2, 3 और 4 जुलाई को जीडी-पीआई संपन्न होंगे। ग्रुप डिस्कशन के लिए 50, इंटरव्यू के लिए 100 और एंट्रेंस एग्जाम के लिए 150 नंबर रखे गए हैं। लेदर गुड्स और कैड-कैम जैसे क्रिएटिव कोर्स चुनने वाले स्टूडेंट्स को जीडी-पीआई के अलावा 100 नंबर का क्रिएटिविटी टेस्ट भी देना होगा।

हालांकि फुटवियर और रिटेल मैनेजमेंट जैसे नॉन क्रिएटिव कोर्स चुनने वाले स्टूडेंट्स को क्रिएटिव टेस्ट देने से छूट रहेगी। 7 जुलाई को पीजी और यूजी कोर्स के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिसमें स्थान पाने वाले स्टूडेंट्स को कैंपस अलॉटमेंट के लिए 16 से 21 जुलाई के बीच नोएडा में बुलाया जाएगा। जीडी-पीआई और काउंसलिंग की तमाम प्रक्रिया सेक्टर-24 स्थित नोएडा कैंपस में संपन्न की जाएगी।

Source: Navbharat Times एफडीडीआई के एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आज

< Admissions On For Certificate And Diploma In Punjabi
Display: Sort:
Display: Sort:

. submit story
. faq
. search

Login

Make a new account

Username:
Password:
submit story | create account | faq | search