ncreducationscoop.com
TRAINING
Sunday Tak Sabhi Sarkari School Band......

By ugeshji, Section Schools and Colleges
Posted on Fri Sep 11, 2009 at 03:16:12 AM EST

 राजधानी में हुई जोरदार बारिश ने बहुत से सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल की पोल खोल दी है। खजूरी खास के एक सरकारी स्कूल में हुएदर्दनाक हादसे के बाद शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों से कहा है कि अगर बरसात के कारण स्कूल में क्लासेज होने की संभावना नजर नहीं आ रही, तो स्कूलों को संडे यानी 13 सितंबर तक बंद कर दिया जाए। निदेशालय ने प्रिंसिपलों पर यह फैसला लेने की जिम्मेदारी छोड़ी है। कहा गया है कि स्टूडंट्स की सेफ्टी के लिए प्रिंसिपल उचित कदम उठाएं।

सरकारी स्कूलों में गुरुवार से टर्म एग्जाम भी शुरू हुए हैं। निदेशालय का कहना है कि जिन स्कूलों में छुट्टियां हो जाएंगी, उनमें टर्म एग्जाम का शेड्यूल फिर से तय किया जाएगा। यानी जब तक स्कूलों में हालात ठीक नहीं होते, तब तक स्टूडंट्स को न बुलाया जाए। लेकिन स्कूल स्टाफ को स्कूल आना होगा।

खजूरी खास के स्कूल में हुए हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही सामने आया कि जब स्कूल के ग्राउंड में पूरी तरह से पानी भर गया था और बच्चों को आने- जाने में भी परेशानी हो रही थी, तो पहले ही स्कूल में छुट्टी क्यों नहीं की गई? इसके अलावा स्टूडंट्स को एक क्लासरूम से दूसरे क्लासरूम में शिफ्ट करते समय स्कूल स्टाफ ने कोई सावधानी क्यों नहीं बरती?

निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच हो जाने के बाद ही साफ होगा कि किसकी गलती से यह हादसा हुआ है और उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Source: Navbharat Times संडे तक सरकारी स्कूल रह सकते हैं बंद

< IGNOU Launches Course On Folkfore, Culture Studies
Display: Sort:
Display: Sort:

. submit story
. faq
. search

Login

Make a new account

Username:
Password:
submit story | create account | faq | search