|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
UP Board Ke Exam centero Ki List Jaari......
By ugeshji, Section Notice Board
नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से एग्जामिनेशन सेंटर के निर्धारण नीति में पिछली बार किया गया बदलाव यूपी बोर्ड को उल्टा
पड़ गया था। इसलिए इस बार सेंटर निर्धारण का जिम्मा फिर से जिला स्तर पर गठित परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति को दे दिया गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में समिति की हुई बैठक हुई, जिसमें वर्ष 2010 में होने वाले बोर्ड एग्जाम के लिए 49 सेंटरों का चयन किया गया। डीएम दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम, एसडीएम और डीआईओएस के अलावा सभी राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल शामिल हुए। डीआईओएस ज्योति प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2010 में होने वाली बोर्ड एग्जाम के लिए जिले में 49 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि धनौरी खुर्द स्थित सेंटर को बदल कर धनौरी स्थित सुनहरी लाल कॉलेज कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों की लिस्ट डीआईओएस ऑफिस के बाहर चिपका दी गई है। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह 29 सितंबर तक डीआईओएस ऑफिस में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। Source: Navbharat Times यूपी बोर्ड के एग्जाम सेंटरों की लिस्ट जारी
UP Board Ke Exam centero Ki List Jaari...... | 0 comments (0 topical, 0 hidden)
|
. submit story . faq . search |