ncreducationscoop.com
TRAINING
OBC : 17 Colleges Still Chance....

By ugeshji, Section Notice Board
Posted on Tue Jul 06, 2010 at 10:46:55 PM EST

चौथी कटआफ लिस्ट में डीयू के ज्यादातर कॉलेजों में भले ही जनरल कैटिगरी के स्टूडेंटस के लिए दाखिले बंद हो चुके हों, लेकिन ओबीसी कैटिगरी के स्टूडेंटस के लिए अब भी 17 कॉलेजों के विभिन्न कोर्सेज में दाखिले का चांस बचा है। ओबीसी छात्रछात्राअ ों के लिए कला व कॉमर्स कोर्स में दाखिले के लिए 7 कॉलेजों के दरवाजे अभी भी खुले है। जबकि 10 कॉलेजों के साइंस कोर्सेज में इस कैटिगरी के विद्यार्थी दाखिले ले सकते है। गौरतलब है कि डीयू के कॉलेजों में इस साल ओबीसी की कुल 14 हजार 580 सीटें है। चौथी कटऑफ में ओबीसी कैटिगरी के स्टूडें टस के दाखिले के लिए एआरएसडी ने कला व कॉमर्स के 8 कोर्सेज में, बीआर अम्बेडकर कॉलेज ने 4 कोर्सेज, डीसीएसी ने पां च कोर्सेज, कमला नेहरू कला व कॉमर्स के सभी कोर्सेज में, आरएलए ने चार कोर्सेज में व श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने छह कोर्सेज में संभावनाएं बाकी है। इसी प्रकार, गार्गी

कॉलेज ने साइंस के चार कोर्सेज, आईपी कॉलेज ने बीएसएसी कम्प्यूटर साइं स व गणित ऑनर्स, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज ने गणित ऑनर्स, किरोड़ीमल कॉलेज ने गणित ऑनर्स, बीएससी लाइफ साइं सेज ऑनर्स, एनालिटिकल केमिस्ट्री व बॉयोकेमिस्ट्री ऑनर्स, लक्ष्मीबाई कॉलेज ने गणित ऑनर्स, मिरांडा हाउस ने बॉटनी, जूलॉजी व लाइफ साइंस, पीजीडीएवी प्रात: कॉलेज ने गणित ऑनर्स, राजधानी कॉलेज ने गणित ऑनर्स, शहीद भगत सिंह कॉलेज ने भी गणित ऑनर्स में दाखिले के लिए ओबीसी छात्र-छात्राओं से पेशकश की

Source: Rashtriya Sahara OBC : 17 Colleges Still Chance

< IP Varsity Postpones Counselling Session | Admission For PG Courses in Jamia Till 23... >
Display: Sort:
Display: Sort:

. submit story
. faq
. search

Login

Make a new account

Username:
Password:
submit story | create account | faq | search